डीजीएसएंडडी में सूचना सुविधा केंद्र

 

     प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की सलाह पर डीजीएसएंडडी में जून 1997 में सूचना सुविधा केंद्र(आईएससी) की स्थापना करके भारी संख्या में आंगतुकों की जिज्ञासाओं के उत्तर देने संबंधी विद्यमान प्रणाली को और अधिक मजबूत किया है। सूचना सुविधा केंद्र ग्राहकोन्मुख जनसंपर्क प्रणाली है जिसके माध्यम से मांर्गकत्ता,उद्योग जगत और जनसाधारण विभाग की स्कीमों,प्रक्रियाओं और किसी भी प्रकार की सूचना अन्य यथापेक्षित आमने-सामने बैठकर दूरभाष सं0   (3360272) पर और डीजीएसएंडडी  के प्रदर्शन बोर्डों के माध्यम से आसानी से प्राप्त की जा सकती है। सूचना सुविधा केंद्र पूर्णत: कंप्यूटरीकृत है और संबंधित क्रय निदेशालयों के साथ शिकायतों को ध्यानपूर्वक मॉनीटर करता है। सूचना सुविधा केंद्र में एक रजिस्टर रखा हुआ है जिसमें आगंतुक अपनी टिप्पणियांसुझाव दर्ज करते हैं। सूचना सुविधा केंद्र इस प्रकार से दर्ज की गई या प्राप्त कोई भी शिकायत तुरंत कार्रवाई हेतु संबंधित निदेशालयकार्यालय के ध्यान में लायी जाती है। सूचना सुविधा केंद्र द्वारा प्राप्त शिकायतों की प्राप्ति सूचना विधिवत भेजी जाती है। शिकायतों के शीघ्र निपटान करने के लिए संबंधित प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित करने एवं शीघ्र निपटान के  अलावा,शिकायत संबंधी आंकडे प्रतिमाह प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को भेजे जाते हैं। शिकयतों का समय-समय पर उच्चतम स्तर पर भी पुनरावलोकन किया जाता है।

 

     उपर्युक्त कार्यों के अलावा डीजीएसएंडडी द्वारा प्रकाशित सभी समूल्य अथवा नि:शुल्क पुस्तिकाएंपैम्फलैट संदर्भ हेतु उपलब्ध रहते हैं। सूचना सुविधा केंद्र टेंडर हाल के रखरखाव को भी मॉनीटर करता है और निविदाओं के खुलने को सरल बनाता है और निविदा खुलने की प्रक्रिया में भाग लेने वालों को सहायता प्रदान करता है।

 

सूचना सुविधा केंद्र डीजीएसएंडडी में आने वाले आगंतुकों का उचित मार्गदर्शन सुनिश्चित करता है।